कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव स्थित पॉवर हाउस में घुसकर एसएसओ की पिटाई की गई। उसे व्यक्तिगत कार्य के लिए शट डाउन नहीं देने पर पीटा गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी के बभनपुरवा निवासी अनिल कुमार पुत्र तुलाराम ने बताया कि वह बैशकांटी विद्युत उपकेंद्र में संविदा एसएसओ के पद पर तैनात है। तीन अप्रैल को उपकेंद्र पर मौजूद था। तभी बैशकांटी गांव का ही बंटोली पुत्र रामलौटन अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और व्यक्तिगत कार्य के लिए शट डाउन की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने लोहे की राड से पिटाई शुरू कर कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडि...