हल्द्वानी, जून 24 -- हल्द्वानी। काठगोदाम में मंगलवार देर शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार उर्फ शाबू सिंह (50) पुत्र किरन सिंह निवासी ठोकर लाइन कॉलटैक्स, काठगोदाम यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। पत्नी बच्चों संग मायके गईं है। बताया जाता है कि मंगलवार रात शाबू घर लौट रहा था। वह रेलवे लाइन पार करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय स्टेशन क्षेत्र में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की संटिंग की जा रही थी और तभी शाबू ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- लालगढ़ फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी कमल कोरंगा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...