शटल सेवा की तर्ज पर चलेंगी छह एसी डबलडेकर बसें, चार्जिंग स्टेशन तैयार
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊवासियों के लिए अच्छी खबर हैं। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बस के बाद अब छह एसी ई-डबलडेकर बस भी लखनऊ के तीन रूटों पर चलेंगी। ये बसें एयरपोर्ट से कानपुर, लखनऊ से बाराबंकी और शटल सेवा के रूप में चलेंगी। इन बसों के लिए आलमबाग बस टर्मिनल पर चार और बाराबंकी बस डिपो में आठ चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय के मुताबिक आठ डबलडेकर बसें लखनऊ क्षेत्र को मिली थी। इनमें से दो बसें कमता स्थित अवध बस स्टेशन से बाराबंकी के बीच चल रही हैं। बाकी छह डबलडेकर बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। प्रस्तावित रूट के सर्वे के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सब तय होने के बाद डबलडेकर बस का किराया और समय सारणी तय करके इसी माह से बसें संचालित कराने की तैयारी है。 यह भी पढ़ें- न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.