शटल के स्थान पर वरुणा एक्सप्रेस पुनः चलाने की मांग
गौरीगंज, सितम्बर 29 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता जन जागरण समिति मुसाफिरखाना के अध्यक्ष ने मंडल रेल प्रबंधक, मुख्यमंत्री तथा निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग (समन्वय), रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर वाराणसी से लखनऊ के बीच संचालित शटल सुपरफास्ट ट्रेन के स्थान पर कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई वाराणसी-कानपुर वरुणा एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन को पुनः संचालित करने की मांग की है।समिति अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि वाराणसी से कानपुर के बीच संचालित वरुणा एक्सप्रेस के बंद होने से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और नौकरी-पेशा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके स्थान पर संचालित शटल सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ तक ही चलती है। साथ ही यात्रियों से सुपरफास्ट श्रेणी का अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है। उन्होंने कहा कि शटल ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.