फिरोजाबाद, मार्च 3 -- उत्तर थाना क्षेत्र के कैला देवी मंदिर के निकट सोमवार रात चोर प्रसाद की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। कैला देवी मंदिर के निकट निवासी हरीओम पोरवाल पुत्र भगवान पोरवाल की प्रसाद की दुकान है। वह सोमवार रात दुकान बंदकर अपने घर चला गया। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और गुल्लक में रखी 80 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। मंगलवार सुबह जब हरीओम दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा देखकर दंग रह गया। उसने अंदर जाकर देखा तो गुल्लक से नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...