शटर तोड़कर हजारों की शराब और नकदी उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बागपत, मई 24 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में सूजरा रोड पर स्थित शराब ठेके पर देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए हजारों रुपये की शराब और नगदी चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। मेरठ की शास्त्री नगर के रहने वाले अनुज्ञापी दीपिका ने बताया सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि देर रात एक स्कॉर्पियो कार में सवार तीन युवक ठेके के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने पहले ठेके का शटर तोड़ा और फिर अंदर घुसकर वहां रखी शराब की पेटियां और नगदी समेटनी शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में चोर शराब की पेटियां गाड़ी में भरकर मौके से फरार हो गए। सुबह के समय ठेका खोलने पहुंचे सेल्समैन को शटर टूटा मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.