शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी
गौरीगंज, जून 21 -- गौरीगंज। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित बैटरी, इनवर्टर और सोलर उपकरण की दुकान में शनिवार की रात शटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार राजापुर कौहार निवासी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी ऑटो इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान है। रविवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के भीतर रखा सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। दुकानदार के मुताबिक उनका लगभग 10 लाख रुपए का सामान चोरी गया है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.