शटर तोड़कर दवाखाने से हजारों की चोरी, केस
कौशाम्बी, जून 24 -- करारी थाना क्षेत्र के अगियौना निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसने इलाके के ही गुवारा तैयबपुर में दवाखाना खोल रखा है। आरोप है कि 18/19 जून की रात दवाखाने का शटर तोड़कर भीतर घुसे चोर गल्ले में रखा तीन हजार रुपये नकद, इनवर्टर व बैट्री उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी अगली सुबह हुई। उसने गुवारा निवासी श्रवण कुमार उर्फ समइया व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी शातिर चोर है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.