लखीमपुरखीरी, जून 16 -- थाना क्षेत्र के दाउदपुर में शराब की दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर चार हजार नकदी समेत करीब पांच हजार की शराब की बोतलें चोर उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के अशोगापुर गांव निवासी विजय कुमार वर्मा दाउदपुर चौराहे पर देशी व अंग्रेजी शराब की ठेका दुकान चलाते है। बताया जाता है रविवार रात को दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दुकान में रखी स्कैनर मशीन, डीवीआर मशीन, करीब पांच हजार की शराब की बोतलें व काउंटर के लॉकर की लॉक तोड़कर उसमे रखे चार हजार नकदी चोर उठा ले गए। पीड़ित को सुबह जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...