लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे में स्थिति मोहन ज्वैलर्स नाम की दुकान को चोरो ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसने की कोशिश की। चोरों ने पहले तो पास की दुकान में लगे कैमरे को वायर को काटकर कैमरे बंद कर दिए। फिर पास में ही पड़ी एक चारपाई को ज्वेलर्स की दुकान के आगे लगाकर उसे पर तिरपाल डालकर चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर शटर को उठाकर दुकान में घुसने की कोशिश की। इसकी जानकारी सुबह जब ग्रामीण सड़क पर निकले तो हुई। जब दुकान का आधा शटर उठा देखा, ग्रामीण हक्का-बक्का रह गए और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद दुकान के मालिक आशीष ज्वेलर्स को फोन पर जानकारी दी गई। उसके बाद आशीष ने मौके पर पहुंचकर देखा। पुलिस ने मौका मुअयाना किया और दुकान को खुलवा कर देखा तो सारा सामान सुरक्षित मिला। ज्वेलर्स की दुकान में रखा लाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.