रांची, अप्रैल 19 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी थाना से लगभग पचास कदम की दूरी पर स्थित यशोधरा कॉम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर 'मां ज्वेलर्स' नामक जेवर दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हुई। रात एक से दो बजे के बीच चोरों ने कॉम्पलेक्स के मुख्य द्वार पर लगे ताले और दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों के अलावा 25 हजार रुपये नकद पर भी हाथ साफ किया। चोरी हुए सोने की कीमत करीब आठ लाख रुपये और चांदी की कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी करने से पहले चोरों ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर केमिकल डालकर उन्हें जला दिया। हालांकि, कॉम्पलेक्स की अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की संख्या पांच दिखाई दे रही है। इस संबंध में दुकान के संचालक, ओरमांझी गांव निवासी किशोर सोन...