शटर कटवा अंतरजिला चोरी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन
किशनगंज, अगस्त 14 -- किशनगंज, संवाददाता ।किशनगंज पुलिस ने शटर कटवा अंतरजिला चोरी गिरोह का उद्भेदन किया है। साथ ही पुलिस की टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को किशनगंज सदर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को मोतिहारी जिले के जितना थाना क्षेत्र निवासी भोला सहनी, नीरज कुमार व सुखालिया दरपा थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी मोतिहारी जिले से ही की गयी है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला एक चादर, 6800 रुपए और तीन मोबाइल बरामद किये हैं। गिरोह में आठ सदस्य शामिल हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापेमारी कर रही है। आठ अगस्त 2026 को किशनगंज सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.