शटर उठाते ही करंट की चपेट में आए दुकानदार की मौत
फतेहपुर, मई 30 -- असोथर। नगर पंचायत असोथर कस्बे में शनिवार दोपहर जूता-चप्पल एवं लेदर व्यवसायी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना दुकान में लगे शटर में करंट आने के चलते हुई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। नई बाजार निवासी 50 वर्षीय वाहिद पुत्र मीर मुहम्मद अपने भाई के साथ जूता-चप्पल और लेदर के सामान का व्यवसाय करते थे। शनिवार को वह रोजाना की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही उन्होंने दुकान में लगे शटर को उठाने का प्रयास किया तो उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वह शटर से चिपक गए। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल कुछ ही देर बाद वह जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दुकान के बगल में बिजली का पोल लगा है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.