शटरिंग लगाने के दौरान छत से गिरकर युवक घायल
गौरीगंज, मई 31 -- भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी 25 वर्षीय अमित उर्फ छोटू पुत्र चंद्रलाल कनौजिया रविवार की सुबह लगभग 10 बजे निर्माणाधीन मकान के छत पर से नीचे जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पड़ोसी गांव केशवपुर में निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद कार्य स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल अमित को सीएचसी भादर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर पाए जाने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.