बगहा, जनवरी 7 -- इनरवा। मैनाटाड़ प्रखंड की बरवा पंचायत में बारवा परसौनी गांव में पंचायत सरकार भवन की छत ढलाई के दौरान शटरिंग गिरने की जांच कराई जाएगी। विधायक समृद्ध वर्मा ने बुधवार को सिकटा के एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। विधायक ने कहा कि छत की शटरिंग गिरना संवेदक द्वारा मानक के साथ खिलवाड़ करना है। जबकि शटरिंग के लिए केवल स्टील शटरिंग, एमएसप्लेट प्लाई/फिनॉलिक बोर्ड ही स्वीकृत हैं। आखिर किस परिस्थिति में संवेदक और जेई ने पंचायत सरकार भवन में बांस की शटरिंग लगाई।भवन निर्माण विभाग को पत्र लिख जांच व कार्रवाई कराएंगे। यह कार्य नियमों के विरुद्ध है।जेई व ठेकेदार की लापरवाही उजागर हो रही है। उक्त भवन की प्लिंथ लेवल से लेकर छत तक की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।विधायक ने कहा कि अगर जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संवेदक के खिलाफ सरकार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.