फतेहपुर, फरवरी 19 -- हथगाम,संवाददाता। कस्बे के काजियाना मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग हटाते समय अचानक छत का छज्जा गिर गया। नीचे मौजूद चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां एक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। काजियाना मोहल्ले में एक धार्मिक संस्था की इमारत निर्माणाधीन है। चार फरवरी को छत का स्लैब पड़ा था। गुरुवार को शटरिंग खोलने के लिये मजदूर पहुंचे थे। शटरिंग खोली जा रही थी। शटरिंग खोलते समय अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। मलबे में दबे निहालपुर गांव निवासी आसाराम, सुरेंद्र, छोटू और शिवा को सीएचसी हथगाम ले जाया गया, जहां 20 वर्षीय आसाराम को डॉक्टरों ने मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.