पडरौना, जून 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुरुवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा एक मजदूर करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में साथ काम कर रहे गांव के ही कुछ मजदूर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के भिस्वा लाला गांव निवासी विजय प्रसाद (30) पुत्र रामप्रसाद गुरुवार को पकड़ी गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे काम के दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख साथ काम कर रहे ...