सहारनपुर, मार्च 27 -- गंगोह। ग्राम बेगी नाजर में करंट लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अलाउद्दीन पुत्र फैयाज निवासी कुंडा खुर्द शटडाउन लेकर बिजली कार्य कर रहा था। अचानक लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंगोह के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है उन्होंने बिजली विभाग से शट डाउन लिया था, बावजूद इसके लाइन को चालू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...