शटडाउन लेते समय मशीन में लगी आग, एसएसओ झुलसा
फिरोजाबाद, मई 11 -- नारखी थाना क्षेत्र के नगला रामकुंवर विद्युत सब स्टेशन पर रविवार शाम शटडाउन लेते समय मशीन में आग लग गई। जिससे एसएसओ बुरी तरह झुलस गया। यह देखकर अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गांव लतीफपुर कोटला निवासी 45 वर्षीय दिग्विजय सिंह पुत्र दिनेश कुमार नगला रामकुंवर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर एसएसओ के पद पर कार्यरत है। रविवार शाम वह नगला राधे की नलकूप लाइन (पीटीडब्ल्यू) का शटडाउन ले रहा था। इसी दौरान तीन फ्यूज में से एक फ्यूज चिपक गया और मशीन में फाल्ट होने से आग लग गई। आग से उसके दोनों हाथ, मुंह काफी झुलस गया। जानकारी होते ही अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- शटडाउन लेते समय मशीन में लगी आग, एसएसओ झुलसा सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन उसे उपचार के लिए कोटला स्थित एक निजी चिकित्सक ले गए। जहां प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.