बलिया, मई 30 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। चिरइया मोड़ के पास शुक्रवार को हाईटेंशन बिजली के खम्भे पर चढ़कर जंफर बांधते समय अचानक करंट आने से कस्बे के वार्ड नम्बर छह परती मुहल्ला निवासी संविदा लाईनमैन 35 वर्षीय सन्तोष यादव खम्भे से नीचे जा गिरा। करंट लगने वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल लाइनमैन के अनुसार, शुक्रवार की सुबह आंधी-पानी से जंफर टूट गया था। शटडाउन लेकर चिरैया मोड़ खम्भे पर चढ़कर जंफर बांध रहा था। तभी अचानक एसएसओ ने लाइन चालू कर दिया। इससे करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से नीचे गिर गया। संयोग ही था कि ट्राली ट्रिप कर गयी और लाइन कट गई, जिससे जान बच गई। अस्पताल में घायल लाइनमैन को देखने पहुंचे एसडीओ हंसराज यादव ने बताया कि शटडाउन के बाद लाइन कैसे चालू हो गयी, इसकी ...