हरदोई, जून 20 -- बेंहदर। बिजली सप्लाई के दौरान लाइन में फॉल्ट आने पर लाइनमैन सही करने पहुंचा। एसएसओ से संबंधित फीडर का शट-डाउन मांगा तो उसने दूसरे फीडर का शट डाउन दे दिया। जांच में एसएसओ की लापरवाही सामने आई। संडीला के अधिशासी अभियंता एके कनौजिया ने एसएसओ दीप प्रकाश गुप्ता को निलंबित कर दिया। सरेहरी गांव निवासी अजय कुमार सरेहरी फीडर पर कुशल संविदा कर्मी के पद पर कार्य करता है। 17 जून की दोपहर बकिया खेड़ा नंदौली में सप्लाई बाधित की सूचना पर सही करने पहुंचा। तब सप्लाई चल रही थी। पावर हाउस में तैनात एसएसओ दीप प्रकाश गुप्ता लाइनमैन अजय ने सरेहरी फीडर का शट डाउन मांगा। एसएसओ ने लापरवाही बरतते हुए बेंहदर टाउन दूसरे फीडर का शट डाउन दे दिया। शक होने पर लाइनमैन ने टेस्टर से विद्युत सप्लाई चेक किया तो सप्लाई चलते मिली मामले की सूचना उसने तत्काल विद...