शटडाउन में दौड़े करंट से लाइनमैन की मौत, जाम लगाकर काटा हंगामा
फिरोजाबाद, मई 28 -- जसराना थाना क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन से शटडाउन लेने के बावजूद लाइन ठीक कर रहे एक लाइनमैन की तारों में करंट दौड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जसराना देहात के बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन रवि कुमार (26) पुत्र राकेश निवासी नगला सामंती गुरवार की सुबह बिजलीघर के एसएसओ से शटडाउन लेकर नगला मनी के पास खराब लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। आरोप है कि काम के दौरान अचानक तारों में करंट दौड़ गया, जिससे रवि कुमार बिजली के तारों से चिपक गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में लाइन का करंट बंद कराया और लाइनमैन को नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.