शटडाउन में दौड़ा करंट, मिस्त्री की हुई मौत
सीतामढ़ी, जून 27 -- रुन्नीसैदपुर। क्षेत्र के भनुडीह गांव में शनिवार की देर शाम ट्रांसफर्मर ठीक करने के दौरान अचानक से बिजली आने से करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी के बिस्फी गांव निवासी 24 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार बचपन से अपने जीजा सुबोध चौधरी के साथ रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रुन्नी गांव में रह रहा था। वह उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के अधीन बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत था। शनिवार की शाम भनुडीह गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर वह मरम्मत कार्य के लिए पहुंचा था। बताया जाता है कि ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर कार्य शुरू करने से पहले विभागीय प्रक्रिया के तहत बिजली कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.