शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत
रुद्रपुर, जून 9 -- खटीमा, संवाददाता। सब स्टेशन से शटडाउन दिए जाने की सूचना के बावजूद लाइन बंद न होने से ठेके पर कार्यरत एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोगों और बिजली कर्मियों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों की विभागीय अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे लाइनमैन रंजीत सिंह अपने साथियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में एक ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज ठीक करने गया था। प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि कार्य शुरू करने से पहले कंट्रोल रूम से शटडाउन मांगा गया था। कंजाबाग सब स्टेशन से फोन पर शटडाउन दिए जाने की बात कही गई, लेकिन जैसे ही रंजीत पोल पर चढ़ा, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.