प्रयागराज, अप्रैल 29 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। झूंसी इलाके में मंगलवार देर रात बिजली लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का दावा है कि युवक बिजली उपकेंद्र में काम करता था, जबकि विभाग ने उसे अपना कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया है।बताया गया कि नारायणदास पुरा गांव निवासी गया प्रसाद का बेटा 27 वर्षीय रामू कुशवाहा झूंसी पुलिस बूथ के पास बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत था। आरोप है कि मंगलवार देर रात लाइनमैन रमेश भारतीय ने उसे फोन कर फाल्ट ठीक करने के लिए बुलाया था। यह भी पढ़ें- शटडाउन के बावजूद दौड़ा करंट, लाइनमैन की तड़पकर मौत इसके बाद दोनों लीलापुर रोड स्थित मंगलम हॉस्पिटल के पास पोल पर खराबी दुरुस्त क...