संभल, अप्रैल 24 -- बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव शाहपुर चमरान में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे वह खंभे से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए। तब पुलिस ने शव पीएम को भेजा और पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- पोल पर उतरा हाईटेंशन करंट,खेल रहे किशोर की मौत असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला निवासी ओंकार सिंह (30) पुत्र हरकिशोर संविदा पर विद्युत विभाग में कार्यरत था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शाहपुर चमरान स्थित महारा...