शटडाउन के बाद भी दौड़ा करंट, पोल पर चढ़े लाइनमैन की मौत
एटा, अगस्त 19 -- पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन सही करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। शटडाउन लेने के बाद भी करंट आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। आरोप थे कि निगम की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। निगम से परिवार के मुआवजा की मांग की। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ढाई घंटे बाद शव को उठने दिया गया। पुलिस के अनुसार जाम नहीं लगाया था। थाना मलावन के गांव देवपुरा निवासी उपेन्द्र सिंह (29) पुत्र चन्द्रपाल सिंह विद्युत सब स्टेशन मलावन पर लाइनमैन पद पर तैनात था। गांव देवपुरा में बिजली न आने की शिकायत पर सही करने पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.