संभल, अप्रैल 23 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव खबरी भोला निवासी संविदा लाइनमैन ओमकार की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव खबरी भोला निवासी 30 वर्षीय ओमकार पुत्र हरकिशोर हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के वराही बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच शाहपुर चमारन-सैंधरी मार्ग पर महाराणा प्रताप स्कूल के पास हाईटेंशन लाइन में खराबी ठीक करने के लिए वह शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़े थे।बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक बिजलीघर से सप्लाई छोड़ दी गई। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ओमकार को जोरदार करंट लगा और वह खंभे से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र ...