शटडाउन के दौरान अचानक बिजली आने की होगी जांच
गोरखपुर, जून 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अमहिया विद्युत उपकेंद्र के गहिरा फीडर पर गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े एक संविदा लाइनमैन अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने के कारण करंट की चपेट में आने वह झुलसकर पोल से गिर गया और गंभीर हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया। बिजली निगम ने सोनू की स्थिति संतोषजनक बताया है। उनका इलाज चल रहा है। लाइनमैन सोनू गुरुवार की रात करीब 9 बजे झंगहा के पांडेय टोला स्थित दुबौली मोड़ के पास एक बिजली के खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, पेज 3 लीड जिससे सोनू कुमार करंट की चपेट में आ गए थे। उनके दोनों हाथ और पेट गंभीर रूप से झुलस गए है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.