शटडाउन : पोल पर चढ़े मिस्त्री की करंट से मौत
बगहा, अगस्त 30 -- बेतिया,श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के फुलझरिया वार्ड-1 के विनोद यादव के पुत्र रवि रंजन कुमार यादव (28) की मौत रविवार सुबह नौ बजे करंट लगने से हो गई। उसके साथ दूसरे मानव बल पवन कुमार पासवान भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं। फिलहाल पवन खतरे से बाहर हैं। दोनों बैरिया थाना के मियांपुर तिलंगही में शटडाउन के लिए फोन पर बात कर बिजली की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट दौड़ गया और मौके पर ही रवि की मौत हो गई। नौतन थानाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजन और ग्रामीण शव को मोतिहारी टांड़ स्थित बिजली सब स्टेशन परिसर में रखकर मुआवजे की मांग पर अड़ गए। बिजली कर्मी कार्यालय छोड़कर चले गए। बाद में परिजन व ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.