शामली, फरवरी 24 -- क्षेत्र के ग्राम करौदा हाथी के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर भूमि को मौके पर शजरे के अनुसार पैमाइश कर चिन्हित कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम करौदा हाथी, परगना व तहसील शामली स्थित भूमि राजस्व अभिलेखों में आबादी के रूप में दर्ज है, लेकिन मौके पर उक्त भूमि शजरे के अनुरूप पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई है कि संबंधित भूमि की राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पैमाइश कर शजरे के अनुसार स्पष्ट रूप से चिन्हांकन कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस संबंध में जयप्रकाश, अश्वनी कुमार, प्रवेश कुमार, लाखन कुमार, राजीव, मनीषा, ज्योति, अमित कुमार सहित समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.