गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित शगुन स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर रसगुल्ले के सैंपल भरकर जांच के लिए लैंब के लिए भेज दिया है। एक युवक की डीएम से शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। नगर की देव विहार कॉलोनी निवासी गगन शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को वह शगुन स्वीट‌्स से आधा किलो रसगुल्ला खरीदा था। जब डिब्बा खोला तो उसमें से बदबू आ रही थी। इसी बीच गगन ने एक रसगुल्ला खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीतय खराब हो गई। जब वह इसकी शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचे तो आरोप है कि शगुन स्वीट‌्स के प्रबंधक ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद गगन शर्मा ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई करने को कहा। मंगलवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग के दो अधिकारी दुकान पर पहुंच...