शगुन भारद्वाज को बेस्ट टीचर अवॉर्ड
बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- रेनेसां स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर और शूटिंग कोच शगुन भारद्वाज को शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षण, खेल प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2018 से विद्यालय से जुड़े शगुन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सी बी एस ई, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने एस जी एफ आई स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ टीम मैनेजर के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मान मिलने पर उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासकों, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और हेड मिस्ट्रेस के प्रति आभार जताया। विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.