शगुन एवं वैष्णवी ने किया नाम रोशन
गौरीगंज, अगस्त 22 -- अमेठी। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय अमेठी की प्रतिभाशाली छात्राओं शगुन एवं वैष्णवी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत आयोजित कला उत्सव में दिनांक 20 एवं 21 अगस्त को केन्द्रीय विद्यालय बीएचयू वाराणसी में आयोजित 'स्वदेशी खेल एवं खिलौने' विषय की जोनल स्तर की प्रतियोगिता में शगुन एवं वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी जोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, लखनऊ, आगरा, रांची एवं जबलपुर सहित कुल पांच क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शगुन एवं वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.