गौरव चौधरी, जनवरी 13 -- डिजिटल दुनिया का उपयोग जहां बहुत से लोग कुछ नया और बेहतर सीखने के लिए करते हैं, वहीं गुरुग्राम में अपराध की एक खौफनाक पटकथा लिखने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया गया। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (पालम विहार) ने सेक्टर-37-D में हफ्ते भर पहले हुई संजय शर्मा नाम के व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस 'ब्लाइंड मर्डर' के पीछे 14 साल पुराना व्यावसायिक विवाद और गहरी रंजिश सामने आई है।हादसे का ड्रामा, फिर सरेआम कत्ल बीती 6 जनवरी को सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के रामा पार्क के पास संजय शर्मा लहूलुहान हालत में मिले थे। शुरुआती जांच में यह सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे हत्या के मामले में तब्दील कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपियो...