नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- बसपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को पहली बार परिवार में भीतरखाने चल रही कलह स्वीकारी तो पार्टी में मचे घमासान की कड़ियां भी खुलना शुरू हो गई हैं। शक समधी पर है और सजा भतीजे आकाश को मिली। मायावती ने आकाश को वापस पद पाने का रास्ता बता दिया है। ससुर को घर बिठाओ तो भाव और पद मिलेगा। मायावती ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर साफ कर दिया है कि उनके बड़े भतीजे आकाश आनंद को अब पार्टी में तभी कोई जिम्मेदारी मिलेगी, जब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से सन्यास ले लेंगे। मायावती उन्हें बीते दिनों पद से हटा चुकी हैं। तब यह भी साफ कहा था कि अब पद पाने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। मायावती ने लिखा कि विधानसभा चुनाव से पहले जब विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों से बहुजन समाज, बसपा और बहुजन मू...