बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच, संवाददाता। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार भोर चार साल से चल रहे प्रेम संबंध में शक के चलते अधेड़ प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर जहर पी लिया और फिर खुद को चाकू से कई बार गोद लिया। इस दौरान उसने प्रेमिका पर भी हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई एक महिला भी घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुर्तिहा कोतवाली के माधवपुर के मजरे छोटका भिऊरा निवासी जयराम राजभर (45) का इसी इलाके की 28 वर्षीय विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क बना हुआ था और दोनों की अक्सर बातचीत भी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से जयराम को शक होने लगा था कि उसकी प्रेमिका किसी और व्यक्ति से ...