नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- प्रेमिका की हत्या के मामले में भावनगर कोर्ट ने दोषी प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बीते 3 सितंबर को भावनगर बस स्टैंड पर प्रेमिका काजल पर प्रेमी फैसल ने हमला किया था। फैसल को शक था कि उसकी प्रेमिका काजल का किसी दूसरे युवक के साथ भी संबंध हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार्जशीट दायर की और कोर्ट ने 31 दिनों के अंदर मामले का फैसला कर दिया और दोषी प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...