झांसी, मई 17 -- झांसी, संवाददाता। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव तालौड़ में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को उसका शव पशु बाड़े में फंदे पर झूलता मिला तो परिवार कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला द्वारा अपने पति से बात करने, शक जताने पर बे-वजह मारपीट से क्षुब्ध यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव तालौड़ निवासी अन्नू देवी (45) पत्नी बाबूलाल पाल घरेलू महिला थी। उनके पति बच्चों के साथ चिरगांव स्थित मकान में गए थे। शनिवार की अन्नू अपने 5 साल के नाती के साथ घर पर थी। दोपहर में नाती खेल रहा था। तभी गांव का युवक उनके घर आ गया। पीछे से युवक की पत्नी व अन्य परिजन आ गए। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अन्नू ने विरोध किया। लेकिन, यह लोग नहीं मानें। देर रात परिजन सोने चले गए। तभी अन्नू पशु बाड़े में गई। वहा...