शक था इसलिए मां और पिता ने कर दी बेटी की हत्या, गला दबाकर शव पंखे से लटकाया
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 24 -- यूपी के शामली में कांधला में 23 दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई युवती की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बेटी के चाल-चलन पर शक होने पर सौतेली मां और उसके पिता ने गला दबाकर युवती की हत्या की थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से फंदे पर लटका दिया था। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि युवती, पड़ोसी युवक से बात करती थी। बदनामी के डर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। एक जुलाई को कांधला के मोहल्ला इलियास नगर में 19 वर्षीय हिना पुत्री अहसान का शव घर में पंखे पर फंदे से लटका मिला था। संदिग्ध हालात में मौत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गले पर दबाव पड़ने से युवती की मौत हुई। गर्दन पर दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.