प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज जंक्शन पर तैनात बुकिंग सुपरवाइजर प्रेमचंद यादव पर हमला करने वाले बाइक सवार युवकों का अभी तक पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बाइक सवार युवकों का पता लगा रही है। अभी तक इस प्रकरण में हमले के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, रेलवे के अफसरों ने प्रयागराज जंक्शन पर तैनात फैसिलिटेटरों की निगरानी बढ़ा दी है। उनके कार्यालय में आकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से लेकर ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पहले से निकाले गए फैसिलिटेटर भी शक के घेरे में हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार रात फैसिलिटेटर हैदर हुसैन के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह यात्रियों से ओवरचार्जिंग कर रहा है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवकों ने बुकिंग सुपरवाइजर पर किया हमला जांच के बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। इससे पह...