फतेहपुर, जनवरी 16 -- थरियांव,संवाददाता। भाभी से दोस्त के अवैध संबंध होने के शक में नशेड़ी देवर ने हंसते खेलते परिवारों में मातम पसार दिया। शक की ऐसी हांडी कातिल के सिर पर चढ़ी कि मौत उबाल मारने लगी। दिलदार को कुछ नहीं सूझ रहा था। उसे दिख रहा था तो सिर्फ फैजान की कटी हुई गर्दन। होनहार फैजान नशेड़ी के शक की भेंट चढ़ गया और उसे इतनी बेरहम मौत मिली। 26 वर्षीय फैजान ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसके पिता रुआब कुरैशी उर्फ राजू रायबरेली में सिलाई की दुकान में काम करते हैं। फैजान दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अरमान, बहन साइस्ता और शाइला हैं। साइस्ता की शादी हो चुकी है। फैजान घर में मां रोशनी, छोटे भाई और बहन के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि फैजान ने पासपोर्ट बनवाया था। उसका बीजा भी आ गया था। सऊदी अरब में उसको नौकरी मिल गई थी। मेडिकल आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.