जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की महानवमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिन तक चलने वाली शक्ति की उपासना के अंतिम दिन शहर मां सिद्धिदात्री की भक्ति में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक कन्या पूजन का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। शक्ति स्वरूपा नौ छोटी कन्याओं को देवी का साक्षात रूप मानकर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से उनके पैर पखारे और उन्हें हलवा-पूड़ी एवं चने का विशेष भोग लगाया। नौ दिन का कठिन उपवास रखने वाले भक्तों ने कन्याओं को उपहार भेंट कर व्रत पूर्ण किया। सुबह से ही मंदिरों और शक्तिपीठ में शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। विशेषकर बिष्टूपुर के श्री राम मंदिर, साकची स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.