गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर। शक्ति स्वरूपा माँ की आराधना में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली। नवरात्र के पावन अवसर पर माँ के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जिले के गहमर क्षेत्र में स्थित माँ कामाख्या धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ गांवों और शहरों से आए भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर अपनी मन्नतें मांगीं। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बना रहा। घंटों कतार में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन किए। पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। देर शाम तक मंदिर में पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.