शक्ति सिंह हत्याकांड : राणा नागेश प्रताप सिंह को हाईकोर्ट से जमानत
बस्ती, सितम्बर 24 -- बस्ती। जिले के बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाए गए भाजपा नेता राणा नागेश प्रताप सिंह को बुधवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वह करीब दो साल से जेल में बंद थे और वर्तमान में गोंडा जेल में निरुद्ध थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी गांव निवासी शक्ति सिंह की सितंबर 2024 में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनका शव दुबौलिया थाना क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बोरे में मिला था। शव मिलने के बाद मामला जिले में चर्चित हो गया था। यह भी पढ़ें- 5 साल बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार परिजनों की तहरीर पर पुरानी रंजिश समेत अन्य आरोप लगाते हुए राणा नागेश प्रताप सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.