गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, निज संवाददात। महिलाओं और वंचित वर्गों के साथ होने वाले भेदभाव एवं हिंसा के मामलों के समाधान के लिए महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है। जिला मिशन प्रबंधन इकाई ने विकास खंड पाली और पिपराइच में दो जेंडर सीआरपी (शक्ति सखी) के चयन के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) रघुनाथ सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि चयनित शक्ति सखियां महिला शक्ति केंद्रों के संचालन, लैंगिक मुद्दों के निस्तारण, जागरूकता, दस्तावेजीकरण और एमआईएस कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आवेदनकर्ता का 10वीं पास होना चाहिए, 18 से 55 वर्ष के बीच आयु होना और स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन या संकुल स्तरीय संघ की सदस्य होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- बिहार में होमगार्ड इंस्ट्रक्टर के कई पद खाली, 12वीं पास युवा कस लें कमर; कब से होगा आवदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.