धनबाद, जून 26 -- धनबाद। निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की ओर से गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक के समीप सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान रिक्शा-टोटो चालकों, राहगीरों और अन्य जरूरतमंदों के बीच आम एवं शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे संस्था के इस सेवा कार्य में शामिल हुए एवं जरूरतमंदों को अपने हाथों से आम का वितरण किया। थाना प्रभारी मनोज पांडे ने प्रचंड गर्मी में इस सराहनीय पहल की सराहना करते हुए संस्था को धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- श्री श्याम भक्त मंडल ने निर्जला ग्यारस पर बांटा शरबत यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर शरबत का किया वितरण यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर यात्रियों व राहगीरों के बीच शरबत का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...