कटिहार, अप्रैल 22 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी की मुख्य पार्षद सह भाजपा नेत्री एवं लोकसभा प्रभारी बबीता कुमारी कश्यप ने महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पटना में भाजपा द्वारा इस विधेयक के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बरारी पहुंची बबीता कश्यप ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का रुकना नहीं है। बल्कि देश की आधी आबादी की उम्मीदों पर पानी फिरने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित नहीं होने के पीछे विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और अन्य दलों का नकारात्मक रवैया प्रमुख कारण रहा है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन विधेयक पर राजनीति तेज:पारित न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.