जौनपुर, अप्रैल 14 -- जौनपुर, संवाददाता। भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सफल कार्यान्वयन और आगामी योजनाओं को लेकर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगला में पत्रकारों से वार्ता की। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और 2029 के चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की रूपरेखा साझा करना था। उन्होंने कहा कि संसद के आगामी विशेष सत्र (16-18 अप्रैल) में अधिनियम से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाएगा। नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या 816 करने की योजना है। इससे महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी। यह भी पढ़ें- भाजपा का पदयात्रा कार्यक्रम 14 अप्रैल को उन्होंने बताया कि अब 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना, 2011 की जनगणना के आधार पर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.