बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तिकरण एवं संबंधित अधिनियम के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ज़ीनत जैदी ने छात्राओं को अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नारी शक्ति की समाज और देश के विकास में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम, दीपिका (बीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय तथा नीशू (बीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- रंगोली में अर्पित...